Film Wrap: हॉस्प‍िटल में एडमिट ऋष‍ि कपूर, आमिर खान ने शेयर की पिता संग तस्वीर – Film wrap bollywood latest tv and entertainment news of sunday tmov

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत रविवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

दिल्ली के हॉस्प‍िटल में एडमिट हुए ऋष‍ि कपूर, आलिया संग रणबीर देखने पहुंचे

एक्टर ऋष‍ि कपूर को रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली स्थ‍ित एक अस्पताल में एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है कि ऋष‍ि को इंफेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है. उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं.

2 हफ्ते भी नहीं चल पाई पूर्व बिग बॉस स्टार पामेला एंडरसन की पांचवीं शादी

हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स के साथ पांचवी बार शादी रचाकर सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन का ये विवाह दो हफ्ते भी नहीं चल पाया. पामेला ने 12 दिनों के बाद जॉन से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने एक आधिकारिक बयान के जरिए ये जानकारी दी.

स्मृति ईरानी ने शेयर की बेटे संग पुरानी फोटो, एकता कपूर का आया कमेंट

मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस दौरान वे फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं. स्मृति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेटे संग अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की. तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि मां-बेटे ने रंगों से खेलने के बाद ये तस्वीर खिंचाई है.

जॉनी डेप को पूर्व पत्नी ने घरेलू हिंसा में फंसाया? वायरल ऑडियो से उठे सवाल

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के रास्ते भले ही जुदा हो गए हों लेकिन इनके बीच की लड़ाई अभी भी जारी है. इन दोनों का तलाक किसी स्कैंडल से कम नहीं था और अब इसमें नए खुलासे हुए हैं. ये बात साल 2016 की है जब एम्बर ने जॉनी पर उनकी 18 महीनों तक चली शादी में मारपीट करने का आरोप लगते हुए तलाक की अपील की थी.

इस दिन रिलीज होगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र, करण जौहर ने किया डेट का ऐलान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म में से एक है. फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. पिछले काफी समय से फिल्म के सेट से तस्वीरें और शूट‍िंग लोकेशंस वायरल होने के बाद, आख‍िरकार फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है. डायरेक्टर करण जौहर ने एक फोटो शेयर कर बताया कि ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी.

आमिर खान ने तस्वीरें शेयर कर किया पिता को याद, लिखा ये स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के सेट से आमिर खान का लुक भी वायरल हो चुका है. बिजी शेड्यूल के बीच आमिर खान ने अपने पिता और फिल्म मेकर ताहिर हुसैन को याद  किया है. आमिर खान ने रविवार को काम से फारिक होकर अपने पिता की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में पिता के साथ छोटे से आमिर खान नजर आ रहे हैं. आमिर ने अपने पिता को पकड़ा हुआ है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here