Finance Minister Nirmala Sitharaman Share Details Of Rs. 20 Lakh Crore Package – विशेष पैकेज पर वित्तमंत्री : PM नरेंद्र मोदी ने विस्तृत दृष्टिकोण दिया, भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

वित्त मंत्री ने कहा कि नियत लोकल ब्रांड बचाने की भी है. हमारी सरकार ने कई सुधार किए हैं और 2014-19 के बीच कई योजनाएं भी आई हैं.


– वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के 5 पिलर हैं, इकॉनमी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-  

-भारत संकट में अवसर देख रहा है. 

-इस लड़ाई में अच्छे कदम रहे अब तक

-भारत को दवाई को लेकर वैश्विक स्तर पर प्रशंसा मिली

वित्त मंत्री

– MSME के लिए तीन लाख करोड़, इसके लिए छह कदम उठाए गए हैं.

– MSME के लिए तीन लाख करोड़ का बिना गारंटी का लोन

वित्त राज्य मंत्री

 

इससे पहले मंगलवार शाम को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था. पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का यह पैकेज ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को नई गति देगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है.

पीएम मोदी ने कहा था कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा. 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी  और लॉ, सभी पर बल दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार हैं. ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है. ये आर्थिक पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिए है जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल से शुरू करके, आने वाले कुछ दिनों तक, वित्त मंत्री जी द्वारा आपको ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ से प्रेरित इस आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here