FIR दर्ज होने के बाद भी लखनऊ में CAA के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी – Lucknow citizenship amendment act nrc women protest up police fir

  • सीएए के विरोध में घंटा घर पर महिलाओं का प्रदर्शन
  • आज ही अमित शाह लखनऊ में करेंगे समर्थन में रैली

गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है. यूपी पुलिस की ओर से तीन मुकदमें दर्ज करने के बाद भी मंगलवार सुबह घंटा घर पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सीएए कानून को वापस लेने की मांग की. सोमवार को ही पुलिस ने घंटा घर पर जारी प्रदर्शन को लेकर महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों के नाम भी शामिल हैं.

fir-rana_012120094445.pngशायर मुनव्वर राणा की बेटियों पर भी केस

इनके अलावा पुलिस की एफआईआर में सैकड़ों अज्ञात लोगों का जिक्र है. पुलिस की कार्रवाई पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे.

rana-fir_012120095538.png

आज अमित शाह की रैली

महिलाओं पर एफआईआर ऐसे समय दर्ज की गई है जब आज मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में ही सीएए के समर्थन में रैली करने वाले हैं. बीजेपी इस रैली को सफल बनाने को लेकर काफी मेहनत कर रही है. पार्टी की कोशिश है कि रैली में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हों.

सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. सैकड़ों लोगों के खिलाफ अज्ञात में भी एफआईआर लिखी गई है. हालांकि इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटियों सुमैया राणा और फोजिया राणा के खिलाफ भी एफआईआर लिखी गई.

लखनऊ पुलिस ने धारा 147 के उल्लंघन को लेकर 18 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. महिलाएं 17 जनवरी से ही घंटा घर के नीचे नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here