नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग की

सीहोर। जिले में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री में आज दोपहर में अचानक आग लग गई है आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई है दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम खोकरी में स्थित है दीपक फास्ट्रेनर की अनब्रेको कंपनी में आज दोपहर लगभग सवा एक बजे अचानक आग लग गई है। इस कारखाने में मुख्य तौर पर नट बोल्ट का निर्माण होता है। बताया गया है कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है दमकल टीम के वहां पहुंचने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/1000034628.mp4

ग्रामीण विनोद वर्मा ने बताया कि आग से उठ रहा धुआं कई किलोमीटर दूर ग्राम भाऊखेड़ी से भी नजर आ रहा था। इस बीच कंपनी के मीडिया प्रभारी विनीत दुबे ने कारखाने में आग लगने की पुष्टि की है।कहा लगी आगखोखरी के समीप अंब्रेको फेक्ट्री में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है। इस दौरान तेज आवाज होने की जानकारी भी मिली है। सूचना मिलते ही सीहोर से तीन दमकल मौके पर रवाना की गई हैं। वहीं कोठरी, आष्टा व इछावर से भी दमकलों को रवाना किया जा रहा है।

भोपाल इंदौर हाइवे स्थित ग्राम खोखरी स्थित दीपक फास्टनर अंब्रेको कम्पनी में नट बोल्ट का निर्माण किया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर लगभग 1,15 बजे फेक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और उसकी लपटें विकराल रूप लेने लगीं। आग की लपटों और काले धुंए का गुबार देख कर्मचारी अपनी जान बचाने बाहर भागे। सूचना मिलने पर दमकलों को रवाना किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here