मध्य प्रदेश सरकार के सचिवालय सतपुड़ा भवन में लगी आग, कई कागज जले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सचिवालय सतपुड़ा भवन में भीषण आग गई। यहां प्रदेश शासन के कई संचालनालय के कार्यालय हैं। आग भवन के तीसरे माले में लगी है। यहां पर आदिम जाति विकास ​परियोजना का कार्यालय है। आगजनी में स्वास्थ्य विभाग के संचालनालय के कई दस्तावेज खाक हो गए हैं। सतपुड़ा में स्वास्थ्य संचालनालय की कई शाखाएं संचालित होती हैं। सतपुड़ा भवन की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों ने बताया कि शाम को 4 बजे होंगे कि तीसरे माले से तेज आग की लपटें बाहर आते हुई दिखाई देने लगीं। इसके बाद अचानक पूरा भवन खाली होने लगा। अधिकारी और कर्मचारी भवन से बाहर आ गए। पूरा भवन खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी भी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कई महत्वपूर्ण दस्तावेज स्वाहा हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here