AC ब्लास्ट होने से मंत्रालय के फोर्थ फ्लोर में लगी आग, मचा हड़कंप, समय रहते आग पर पाया गया काबू।

भोपाल में मंत्रालय के 4rth फ्लोर पर फिर आग लगने की घटना की सामने आई है जहा मेंटीनेंस के दौरान AC में ब्लास्ट होने से आग लग गई जिससे हड़कप की स्थिति देखी गई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जिस दौरान AC में ब्लास्ट होने से आग लगी है उसी दौरान मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे और वह है मीटिंग ले रहे थे साथ ही उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे लेकिन आग बुझाने से सभी ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मार्च में भी फिफ्थ फ्लोर में पुरानी बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई थी इस दौरान हवा के कारण तीन और चार मंजिल तक यह आग पहुंच गई थी। जिसे कड़ी में मेहनत के बाद काबू पाया गया था।मंत्रालय में आग लगने से हड़कंप की स्थिति देखी गई और लोग कमरों से बाहर निकल आए गनीमत रही कि समय रहते आप पर काबू पा लिया गया।

blob:https://www.no2politics.com/c23ebf93-bf3b-4bdc-a37c-068773a172a7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here