fire tenders caught by fire in Delhis Ramlal Anand College building – दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज की इमारत में लगी आग पर दमकल की 4 गाड़‍ियों ने पाया काबू

दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज की इमारत में लगी आग पर दमकल की 4 गाड़‍ियों ने पाया काबू

रामलाल आनंद कॉलेज में सोमवार को लगी आग

नई दिल्ली:

दक्ष‍िण दिल्ली में स्थ‍ित रामलाल आनंद कॉलेज में सोमवार को आग लग गई. आग कॉलेज की कंप्यूटर लैब में लगी. हालांकि दमकल की चार गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. खबरों के अनुसार सुबह 11:40 बजे दमकल विभाग को आग लगने से संबं‍ध‍ित फोन आया जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ि‍यों को रवाना किया गया. करीब 2:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया. रामलाल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉलेज है. 

यह भी पढ़ें

बताते चले कि पिछले महीने ही आर्मी कैंटीन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन में आग सुबह नौ बजे के आसपास लगी थी. आर्मी की यह कैंटीन (सर्वोत्तर सीएसडी कैंटीन) दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर काफी मेहनत करना पड़ा था. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here