दतिया के दो गांवों में आग का तांडव 65 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख 6 किसान प्रभावित।

दतिया जिले की तहसील के ग्राम बसवाहा और बिजनपुरा में शुक्रवार को खेतों में लगी आग ने हाहाकार मचा दिया तेज़ लपटों ने देखते ही देखते करीब 65 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को राख कर दिया। इस हादसे में 6 किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिनमें ग्राम बसवाहा के सरपंच स्वामीशरण पटेल भी शामिल हैं

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000303066.mp4

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन आग की भीषणता इतनी थी कि काबू नहीं पाया जा सका। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसानों की मेहनत जलकर खाक हो चुकी थीग्रामीणों का मानना है कि आग की शुरुआत पास के खेत में चल रही भूसा मशीन से हुई हो सकती है हालांकि आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here