First anniversary of Modi governments second term will be celebrated through virtual rally – वर्चुअल रैली के जरिए मनाई जाएगी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह

वर्चुअल रैली के जरिए मनाई जाएगी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल रैली के जरिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाएगी. कोरोना महामारी के कारण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ धूमधाम से नहीं मनेगी. 

यह भी पढ़ें

बीजेपी नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहले वर्षगांठ पर पूरे देश मे वर्चुअल अभियान चलाएगी. बीजेपी महामारी को देखते हुए इस अभियान को डिजिटल माध्यम से ही केंद्र सरकार की उप्लब्धियों को लोगों तक पहुंचाएगी. 

पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन भी होगा जो फेसबुक लाइव के जरिए किया जाएगा. हर स्तर पर वर्चुअल तरीके से रैली का भी आयोजन किया जाएगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here