इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली उड़ान में इंदौर से 100 यात्री अबू धाबी रवाना हुए, जबकि वापसी में 170 यात्री अबू धाबी से इंदौर पहुंचेंगे। सरकार के अनुसार यह नई हवाई सेवा उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन और प्रवासी भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।


