Five-month-old baby survives coronavirus after 32 days in coma| 32 दिन कोमा में रहने के बाद 5 महीने के बच्चे ने दी कोरोना को मात

रियो डी जनेरियो: कोरोना वायरस (Corona Virus) से बुरी तरह प्रभावित ब्राजील में एक पांच महीने का बच्चा वायरस से जंग जीतने में सफल रहा है. डॉम (Dom) नामक यह बच्चा करीब एक महीने तक कोमा में रहा, लेकिन आख़िरकार डॉक्टरों के प्रयासों की बदलौत उसे नई जिंदगी मिल गई है.  

जन्म के कुछ ही दिनों बाद बच्चे को COVID-19 हो गया था. उसे इलाज के लिए रियो डी जेनेरियो (Rio de Janeiro) के प्रो-कार्डियको (Pro-Cardiaco) अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसने 54 दिन बिताए और उनमें से 32 दिन वह कोमा में वेंटिलेटर पर रहा. 

डॉम के पिता वैगनर एंड्रेड (Wagner Andrade) ने बताया कि उसे सांस लेने में कुछ कठिनाई हो रही थी, डॉक्टरों को लगा कि यह बैटरियल इन्फेक्शन है, लेकिन जब दवा के बावजूद उसकी तबीयत नहीं सुधरी तो हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां हुए टेस्ट में पता चला कि डॉम को कोरोना वायरस है. 

बताया जा रहा है कि वैगनर और उनकी पत्नी डॉम के साथ एक रिश्तेदार के यहां गए थे, इसी दौरान में कोरोना की चपेट में आकर वह संक्रमित हो गया. डॉम के पूरी तरह ठीक होने से परिवार ने राहत की सांस ली है. डॉम की मां विवियन मोंटेइरो (Viviane Monteiro) इसे चमत्कार मानती हैं. उन्होंने कहा, ‘डॉम का ठीक होना हमारे के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. जब हमें पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है, तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई. हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. लेकिन भगवान ने आख़िरकार हमारी प्रार्थना सुन ली’.  

डॉक्टरों के मुताबिक, डॉम अब पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. डॉम के पिता ने बताया कि 14 जून को उनका बेटा छह महीने का हो जाएगा. वह घर पर सबके साथ उसका जन्मदिन मनाएंगे.  

ब्राजील में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है. यह लैटिन अमेरिकी देश वैश्विक महामारी का एपीसेंटर बन गया है. यहां अब तक कोरोना के 465,166 मामले सामने आ चुके हैं और 27,878 लोगों की मौत हुई है. 12 महीने तक की उम्र वाले कम से कम 25 बच्चे भी कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here