नर्मदा पुरम में आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन सख्त हो गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग नर्मदापुरम ने दो दिन में अलग अलग जगह से 400 किलो से ज्यादा मिलावटी संदिग्ध घी जप्त किया है। जो मार्केट में शुद्ध घी के नाम से ऊंचे दामों में बेचा जा रहा था,लगातार हो रही कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप है। कल 360 किलो घी जप्त करने के बाद आज फिर नर्मदापुरम ओर इटारसी के प्रतिष्ठानों से 160 किलो से ज्यादा घी जप्त किया है। साथ ही सैम्पल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
नर्मदापुरम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संदेह के आधार पर संग्ध घी एवं श्री कृष्णा घी के 05 नमूने जांच हेतु लिये गये! सन्देह होने पर 160 घी ज़ब्त किया गया! इसी के साथ इटारसी स्थित गोविंदा स्टोर से अनुज एवं मधुसूदन घी के नमूने लिए गए! कल भी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर 360 किलो घी जप्त किया गया था सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जावेगा। खाद्य पदार्थों की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।
बाइट -कमलेश दियावर खाद्य सुरक्षा अधिकारी


