इंदौर में त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों और खजराना गणेश मंदिर परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने प्रमुख होटलों और मंदिर परिसर में निरीक्षण कर करीब 31 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए हैं। जांच के दौरान कई जगह साफ-सफाई, मेडिकल फिटनेस, पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों के भंडारण में कमियां सामने आईं।
विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस और सुधार सूचना जारी की है।त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इंदौर के प्रमुख होटलों के साथ खजराना गणेश मंदिर परिसर में भी टीम ने निरीक्षण किया।
इन्फिनिटी होटल से पनीर, हल्दी, धनिया पाउडर और मूंग मोगर के चार नमूने लिए गए। यहां तापमान निगरानी, मेडिकल फिटनेस और FIFO व्यवस्था में कमियां पाई गईं।श्रीमाया होटल में किचन साफ और व्यवस्थित मिला, हालांकि पानी परीक्षण रिपोर्ट अधूरी पाई गई। यहां से भी चार खाद्य नमूने लिए गए।वहीं, खजराना गणेश मंदिर परिसर में प्रसाद विक्रेताओं के काउंटर और निर्माण केंद्रों का निरीक्षण किया गया।