आपने अक्सर अपने दांतों में कई प्रकार की समस्याओं को होते हुए देखा होगा। इनमें मसूड़ों से खून आना और दांतों के हिलने की समस्या भी हो सकती है। यहां पर ऐसे ही कुछ विशेष फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे।
Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

दांतों और मसूड़ों को अगर पर्याप्त रूप से पोषक तत्व नहीं मिलता है तो यह कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम को उत्पन्न कर सकता है। सही मात्रा में जरूरी पौष्टिक तत्व ना मिलने पर पायरिया, दांतों का पीलापन मसूड़ों का कमजोर हो जाना, मुंह से बदबू आना और दांतों में कीड़े लगने की समस्या भी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, प्रभावित व्यक्ति के दांत भी समय से पहले कमजोर होकर गिर जाते हैं और उसे नकली दांतों का सहारा भी लेना पड़ता है। इसलिए अपनी डायट का विशेष ध्यान रखें और खाने में ऐसे फूड्स को शामिल करें जो आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए लाभदायक रहें।
गाजर

यह तो आपको भी पता होगा कि दांतों की सेहत के लिए विटामिन-ए कितना जरूरी होता है। यही वजह है कि ओरल हेल्थ में विटामिन-ए की भूमिका को देखते हुए गाजर को खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा भी दी जाती है। यह दांतों को मजबूत बनाए रखने और उन्हें पीलेपन की समस्या से भी दूर रखने का काम कर सकते हैं। इससे दांतों को मजबूती भी मिलती है।
मूली

शंकर प्रजाति की खोज के बाद मूली आपको अब हर सीजन में बड़ी आसानी से मिल जाती है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मूली का सेवन दांतों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि मूली खाने के बाद मुंह से बदबू आती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने के लिए आप मूली खाने के बाद माउथवॉश से अपने मुंह को धुल भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कब्ज से बचने के लिए करें इस ड्रिंक का सेवन, अन्य 6 रोगों से भी मिलेगी मुक्ति
सेब

सेहतमंद दांतों के लिए हमें नियमित रूप से एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आपको बेहतरीन पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाते हैं। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि सेब दांतों और मसूड़ों की अच्छी सेहत के लिए एक बेहतरीन फल है।
यह भी पढ़ें : सब्जियों से कोविड को दूर रखेगा यह होम मेड सैनिटाइजर
पनीर

एक क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है उन्हें चीज का सेवन कराने के बाद इसमें काफी कमी देखी गई। इसके अलावा पनीर में भी मौजूद कैल्शियम और विटामिन-ए की मात्रा दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने और ब्लीडिंग गम्स के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर देती है।
रेकमेंडेड खबरें
कानपुर एनकाउंटर: CO के सिर पर गोली मारी, कुल्हाड़ी से काटा था..
Adv: ऐमजॉन पैंट्री में राशन पर बड़ी छूट
सरोज खान ने अकेले ही उठाई थी 3 बच्चों की जिम्मेदारी, क्या इत..
नई Kia Seltos Gravity से उठा पर्दा, जानें क्या है खास
Hair Growth Tips: क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जाने..
जब 23000 रुपए की ड्रेस को बिपाशा बसु ने बताया लाखों की, रेड ..
यह है दुनिया का बेस्ट वैल्यू स्मार्टफोन, यूजर्स कर रहे हैं प..
Hypersomnia: जिन्हें हर समय जम्हाई आती है, वे हैं इन समस्याओ..
Swami Vivekananda Punyatithi: आज जान लीजिए स्वामी विवेकानंद ..
Oily Hair वाले अगर कर लें ये 3 काम, तो नहीं पड़ेगी रोज शैंपू..
चीन ने नहीं, हमारे कार्यालय ने सबसे पहले दी थी कोरोना वायरस ..
आइसक्रीम: खुशियां बांटने का सबसे अच्छा तरीका
MPBSE 10th Result 2020: MP Board ने जारी किया 10वीं का रिजल्..
वीडियो: अंकिता को एक बार मच्छर ने काटा, सुशांत की मस्ती देख ..
कानपुर एनकाउंटर: जेसीबी से ढहाया जा रहा विकास दुबे का घर, कॉ..
Source link


