Forget Information War, Pakistan Knows How We Hit Them In Balakot: Air Chief Marshal RKS Bhadauria To NDTV – NDTV से बोले वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया- इनफॉर्मेशन वार को छोड़िये, पाकिस्तान जानता है बालाकोट में हमने उसे कैसे दी थी मात

NDTV से बोले वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया- इनफॉर्मेशन वार को छोड़िये, पाकिस्तान जानता है बालाकोट में हमने उसे कैसे दी थी मात

वायुसेना ने पिछले साल 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी शिविर पर बमबारी की थी और उसे नष्ट कर दिया था.

नई दिल्ली:

बालाकोट एयरस्ट्राइक के एक साल पूरा होने के मौके पर NDTV से खास बातचीत के दौरान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि तस्वीरों और सबूतों की बात छोड़िये, पाकिस्तान को पता है कि उस हमले में क्या हुआ था. गौरतलब है कि बालाकोट हमले के तुरंत बाद तस्वीरों और वीडियो की मांग उठी थी, लेकिन सरकार अब तक स्पष्ट सबूत पेश नहीं कर पाई है. उसी के संबंध में वायुसेना प्रमुख ने यह बात कही. वायुसेना ने इजराइली स्पाइस 2000 सैटेलाइट गाइडेड बम का इस्तेमाल करके हमले के दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद एक तरह से इनफॉर्मेशन वार शुरू हो गई थी, जिसके कारण फोटो और वीडियो और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए थे. ऐसा नहीं है कि भारतीय वायुसेना 26 फरवरी, 2019 को हमले की ‘इमेजरी’ जारी करने की योजना के बिना ही मिशन पर चली गई थी.

टिप्पणियां


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here