पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने निकाली गदा यात्रा

छिंदवाड़ा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा में भव्य गदा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिमरिया तक निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी शिरकत की ।

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचने के पश्चात हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गदा चढ़ाई गई। इसके उपरांत भक्ति रस में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here