राम मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर साधा भाजपा पर निशाना बोले,भाजपा हमें न पढ़ाएं धर्म का पाठ।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर राम मंदिर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है…..अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान आज हर्रई में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूँ क्या राम मंदिर का पट्टा बीजेपी के पास है,यह तो मेरा है..आपका है,आपके पैसे से बना है,कोर्ट ने जजमेंट दिया सरकार इनकी थी तो उन्होंने बना दिया,अब ये कहते हैं राम,तो क्या हम भी राम को राजनीतिक मंच पर ले आएं..हम तो राम की पूजा करते हैं,मैंने तो देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया वह भी किसी सरकारी जमीन पर नहीं अपनी जमीन पर और अब ये हमें धर्म का पाठ पढ़ा रहे हैं,भाजपा हमें धर्म का पाठ न पढ़ाये,हम सब धार्मिक है,हमारी भावनाएं धार्मिक है और हम अपनी संस्कृति का पालन कर रहे हैं और हमारी संस्कृति भाईचारे की है इसे हमें सुरक्षित रखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here