कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदा और फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। वहीं, मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी आरोपी हैं। FIR दर्ज होने के बाद से तीनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस और SIT लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि साइबर सेल उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।आरोप है कि हत्या के आरोपी रमेश लोधी को लाभ पहुंचाने के लिए 90 दिनों के भीतर चालान पेश नहीं किया गया।
इसी दौरान करीब एक करोड़ सात लाख रुपये कीमत की जमीन को कथित तौर पर कम कीमत में करीबियों के नाम कराने का मामला सामने आया।नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आज अदालत ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। अब पुलिस के लिए तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता और अहम हो गया है।
बाइट — अभिनय विश्वकर्मा, SP कटनी


