बिजली कटौती पर भड़के पूर्व विधायक, अधिकारियों को फोन पर लगाई फटकार

कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के खोखराकला गांव में बुधवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भाषण दे रहे थे, अचानक बिजली गुल हो गई।

इससे नाराज होकर उन्होंने मौके से ही बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया और कड़ी नाराजगी जाहिर की। पूर्व विधायक ने फोन पर बातचीत में कहा कि जब भी वे भाषण देते हैं, उसी समय बिजली काट दी जाती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए जेई (जूनियर इंजीनियर) के खिलाफ सख्त टिप्पणी की और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विभाग किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। आरोप लगाया कि किसान जहां एक ओर अपनी फसल की खरीदी को लेकर परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती कर उन्हें और परेशान किया जा रहा है।धरना प्रदर्शन के दौरान यह घटना चर्चा का विषय बनी रही और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260408-WA0131.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here