पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा को मिली जमानत

ग्वालियर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने विवादित टिप्पणी करने के मामले में चंदेरी के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा को जमानत दी है। चंदेरी पुलिस ने आज पूर्व विधायक को बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुला से हिरासत में लिया था और भारी भरकम फॉर्स के साथ कोर्ट में पेश किया था।गौरतलब है कि अशोक नगर जिले के चंदेरी से पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा ने बीते दिनों लोधी समाज के एक कार्यक्रम में यादव समाज पर विवादित टिप्पणी की थी। दावा किया गया है कि कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से एक गोली से 6 – 6 यादवों को मारने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं कथित वीडियो में वे सिंधिया से ना डरने की बात करते हुए कह रहे थे कि मैं सिर पर कफन बांध कर चलता हूं। हालांकि मामला गर्माने के बाद आरोपी पूर्व विधायक ने वीडियो जारी करके और हाथ जोड़कर यादव समाज के लोगों से माफी मांगी थी।

पूर्व विधायक का कहना है कि वे यादव समाज का आदर करते हैं और जीवनभर करते रहेंगे। उन्होंने अपनी सफाई में कहा अगर जातिवाद करते वार्ड के मेंबर का चुनाव भी नहीं जीत पाते। डग्गी राजा का कहना है कि सदा से उन्होंने यादव समाज का सहयोग किया है यही वजह है कि यादव समाज के वरिष्ठ नेता देशराज सिंह हों या घनश्याम सिंह उन्होंने उनकी हमेशा मदद की है। वायरल वीडियो को लेकर पूर्व विधायक ने सरपंच बलि सिंह पर एडिट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। साथ ही खुद की गिरफ्तारी के तौर तरीकों पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है कि पुलिस उन्हें अपराधियों की तरह ग्वालियर में जिला एवं सत्र न्यायालय लेकर आई है। वहीं पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा की पैरवी करने वाले अधिवक्ता अवधेश तोमर का कहना है कि इस मामले के फरियादी ने पूर्व में डग्गी राजा के विरुद्ध 5 और केस दर्ज कराए थे, जिनमें एक केस में उन्होंने खुद पूर्व विधायक की पैरवी की थी और झूठा मामला होने पर अदालत ने पूर्व विधायक को बरी कर दिया था। डग्गी राजा के अधिवक्ता का दावा है कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जो प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। अधिवक्ता अवधेश तोमर द्वारा पेश किए गए दस्तावेज और दलीलों के आधार अदालत ने पूर्व विधायक 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही अगली सुनवाई 28 मई नियत की है।

बाइट – गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा, आरोपी पूर्व विधायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here