Former Uttar Pradesh Chief Minister Mayawatis father Prabhu Dayal dies – उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)

नोएडा:

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली. इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे. उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था. उनके पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया गया और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा बसपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह नागर ने बताया कि प्रभु दयाल जी की नौ संतानें हैं जिनमें छह बेटे तथा तीन बेटियां है. उनके अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित श्मशान घाट पर होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here