पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मोटी उसेंडी वर्ष 2018 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी.
(सांकेतिक फोटो)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेमबती (Hambati) के सिर पर पांच लाख रुपये तथा मंगू और मासे पोडियामी के सिर पर एक- एक लाख रुपये का इनाम है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेमबती के सिर पर पांच लाख रुपये तथा मंगू और मासे पोडियामी के सिर पर एक- एक लाख रुपये का इनाम है. उन्होंने बताया कि हेमबती सलाम वर्ष 2005 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी. उन्होंने बताया कि शुरूआत में वह माड़ डिवीजन टेलरिंग टीम की सदस्य थी तथा बाद में वह नक्सलियों के स्कूल में शिक्षिका बन गई थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मंगू मोड़ियामी वर्ष 2017 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से वह कसनसुर एलओएस सदस्य था और उसने वर्ष 2020 में मनीषा से शादी की थी.उन्होंने बताया कि नक्सली मासे पोडियाम वर्ष 2018 में नक्सली संगठन में शामिल हुई तथा वर्ष 2019 से इन्द्रावती एलओएस सदस्य थी.
कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मोटी उसेंडी वर्ष 2018 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी. वह नाच गाना के माध्यम से नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करती थी. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही वह गांव में नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने तथा ग्रामीणों को एकत्र करने का कार्य करती थी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं.

