बारातियों के ऊपर डंफर चढ़ने से 4 बारातियों की मौत,कई बाराती घायल।

रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तहत घाट पिपरिया गांव के पास बारातियों के ऊपर अनियंत्रित होकर एक डंफर चढ़ गया, जिसमे 4 बारातियों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल ने बताया की बारात लगने के दौरान डंफर के अनियंत्रित होने से आया हादसा हुआ है। ओबेदुलागंज और सुल्तानपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। कलेक्टर अरविंद दुबे और SP विकाश शहवाल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बारात होशंगाबाद से आई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here