चोरी की शंका मे युवक को दी तालिबानी सजा….खंबे से बांधकर पीटते रहे तीन युवक, किसी ने मारी लात तो किसी ने मारे घुसे।

उज्जैन। माधव नगर थाना पुलिस को आज दोपहर को सूचना मिली कि मक्सी रोड स्थित लक्ष्मी नगर चौराहे पर एक युवक को खंभे से बांधकर कुछ लोग उसके साथ लात घुसो से पिटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत लक्ष्मी नगर पहुंची जहां दो लोगों ने युवक को एक खंभे से रस्सी से बांध रखा था जबकि एक युवक बिना रुके लगातार रस्सी से बंधे युवक को लात घुसो से पीटे जा रहा था। पुलिस ने तुरंत रस्सी से बंधे युवक को छुड़वाया और उसे लेकर थाने आ गई। पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि आज दोपहर को लक्ष्मी नगर चौराहे पर कुछ युवक एक युवक को तालिबानी सजा दे रहे थे। जिन्हें शंका थी कि यह युवक क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देता है और नशे का आदि भी है जिसके कारण ही उन्होंने इसे खंबे से बांधकर पीटा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा की गई मारपीट के बाद पुलिस इस मामले को शांत करने के लिए युवक को अपने साथ थाने तो ले गई लेकिन बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ भी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियोबताया जाता है कि इस बात की सूचना थाना माधवनगर तक पहुंची थी लेकिन इसके पहले युवक के साथ इस प्रकार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसमे युवक को खम्बे से बांधकर कुछ युवक उसके हाथ रस्सी से बांधकर बैठे थे, जबकि एक अन्य युवक उसके मुँह पर मुक्के से प्रहार कर रहा था। इसके बाद युवक उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। मार खा रहा युवक कह रहा था मुझे छोड़ दो और मेरा मोबाइल दे दोमार खा रहा युवक अपने आपको छोड़ने की गुहार वीडियो में लगाता नजर आ रहा है और साथ ही अपना मोबाइल मांग रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी की शंका पर युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पूरी घटना में विशेष बात यह रही के इस मारपीट के दौरान सैकड़ो लोग यहां उपस्थित थे लेकिन किसी ने भी इन लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की और सभी तमाशबीन बने रहे।

पूरा मामला जांच में जल्द होगी कार्रवाई – एसपी इस पूरे मामले को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि आज घटना के समय लड़का शराब के नशे में था। आपने बताया कि ऐसा लोगो का कहना है कि उसने दुकान के गले में हाथ डालकर रुपए निकालने का प्रयास किया था जिस पर लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की है। एसपी श्री शर्मा ने कहा कि लड़का अभी शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त है इसीलिए उसकी मां को बुलाया गया है। बाद में उसके बयान लिए जाएंगे और जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही आपने यह भी कहा कि घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाल जा रहे हैं यदि नशे में धुत्त युवक ने भी दुकान के गले में हाथ डालकर रुपए निकालने की कोशिश की होगी या अन्य कोई चोरी करने का प्रयास किया गया होगा तो उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here