पेट्रोल पंप के नाम पर 23 लाख की ठगी।

पन्ना जिले में पेट्रोल पंप के नाम पर 23 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बतादें कि सिमरी मड़ैयन निवासी रामराज पटेल को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र आदित्य कुशवाहा, हरपाल पटेल व गुड्डू मोदी ने फर्जी चेकों के माध्यम से 23 लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने रामराज पटेल को फर्जी रसीदें भी दीं। तीन साल तक मामले में न्याय की गुहार लगाने के बाद, अंततः डीआईजी सागर के संज्ञान में आने पर एसडीओपी पन्ना एसपी सिंह बघेल ने जांच शुरू की। इसके बाद ठगों ने धीरे-धीरे फरियादी को पैसे वापस करना शुरू किया।…

फरियादी रामराज पटेल ने बताया कि उसे ठगी का एहसास होने पर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन तीन सालों तक मामला पेंडिंग में पड़ा रहा। डीआईजी सागर के संज्ञान में लेने के बाद एसडीओपी पन्ना एसपी सिंह बघेल के द्वारा जांच शुरू की गई, जिसके बाद ठगों ने पैसे वापस करना शुरू किया। रामराज पटेल ने कहा है कि अब उसे पैसे वापस मिल गए हैं।इसलिए वह मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता और राजीनामा को तैयार है। एसडीओपी एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पेट्रोल पंप के नाम पर 23 लाख से अधिक की ठगी की गई है और जांच के दौरान कुछ पैसा भी वापस किया गया है। मामले में एफआईआर कार्रवाई की जाएगी।बाईट :- 1 एस. पी. सिंह बघेल (एसडीओपी पन्ना)

blob:https://www.no2politics.com/ca94ffa2-4e76-40f1-9497-b9ed3c852a93

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here