French envoy faces probe for not using condom during sex | सहमति से बने संबंध पर एक गलती फ्रेंच राजदूत को पड़ी भारी, महिला ने लगाया यह आरोप

पेरिस: फ्रांस के एक राजदूत (French Ambassador) महिला के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, मामला अवैध प्रेम संबंधों जैसा बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद महिला द्वारा लगाये गए आरोप के बाद राजदूत की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

‘धोखे’ का नहीं था इल्म 
महिला का कहना है कि उसने राजदूत के साथ सहमति से शारीरिक संबंध (Consensual Sex) बनाये थे, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि राजदूत ने कॉन्‍डम (Condom) का इस्तेमाल नहीं किया है. महिला ने इसे अपने साथ ‘धोखा’ करार दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने आरोपी राजदूत के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. 

डेट‍िंग वेबसाइट पर मिले
सूत्रों के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि वह डेट‍िंग वेबसाइट (Dating Website) के जरिए राजदूत से मिली थी. दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं, लेकिन हाल ही में जब वह 44 वर्षीय राजदूत से मिलने उनके घर पहुंची तो दोनों ने आपसी सहमति से यौन संबंध बनाये. महिला ने राजदूत से कॉन्‍डम पहनने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.  

पश्चिम एशिया में तैनात
इस घटना के तीन दिन बाद महिला ने पुलिस में राजदूत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. फ्रांसीसी मैगजीन ले प्‍वाइंट (French Magazine Le Point) की रिपोर्ट में राजदूत की पहचान नहीं बताई गई है. बस इतना कहा गया है कि उक्त राजदूत पश्चिम एशिया के किसी देश में तैनात हैं.

2017 में हुई थी सजा
बाकी देशों की तरह ही फ्रांस में भी सहमति के बिना यौन संबंधों को बलात्कार माना जाता है, लेकिन इस पर अभी तक कोई कानून नहीं है कि अनुरोध के बाद भी कॉन्‍डम का इस्‍तेमाल नहीं करने पर क्‍या सजा दी जाए. 2017 में स्विटजरलैंड की अदालत ने ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 12 महीने की सजा सुनाई थी. उस व्यक्ति पर आरोप था कि उसने सेक्स के दौरान पार्टनर को बिना बताये कॉन्‍डम निकाल दिया था.  

Video-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here