ऑपरेशन सिंदूर से क्रिकेट मैदान तक… बागेश्वर महाराज बोले- “बाप तो बाप होता है”

छतरपुर। भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर बागेश्वर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।उन्होंने उत्साह भरे अंदाज़ में कहा, “आखिर बाप तो बाप होता है,” और टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की। उनके इस बयान के बाद समर्थकों में खासा जोश देखा गया और सोशल मीडिया पर भी बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here