fssai advised milk safety tips: दूध का उपयोग करते समय Covid-19 का खतरा कैसे दूर करना चाहिए FSSAI ने दी सलाह – food safety and standards authority of india advised milk safety tips in corona pandemic in hindi

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्लास्टिक के पैकेट में मिलनेवाला दूध घर लाते समय और लाकर इसे उबालते हुए और उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण से बचा जा सके। इस बारे में फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) की तरफ से जानकारी दी गई है…

-FSSAI की तरफ से कहा गया है कि भले ही आप दूध विक्रेता से दूध खरीदें या फिर शॉप से दूध लेकर आएं। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना कि आप खुद भी मास्क पहनें और दूधवाले ने मास्क पहना है या नहीं इस बात का भी पूरा ध्यान रखें।

एसिंप्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव होने पर क्या करना चाहिए, जानें सुरक्षा से जुड़ी पूरी बात

-FSSAI ने भारतीय नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इनका कहना है कि आप भले ही दूध ले रहे हों, उस समय भी इस बात का खयाल रखें कि आपके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा हो। दुकानदार से कम से कम 3 फीट की दूरी पर रहकर ही पेमेंट करें और जब वह दूध के पैकेट काउंटर पर रखे तो आप उससे थोड़ा पीछे हो जाएं।

FSSAI ने ट्वीट करके दी है यह जानकारी


दूध का पैकेट घर लाने के बाद

-जब आप दूध का पैकेट बाजार से घर ले आएं तो उसे तुरंत उपयोग में ना लाएं। बल्कि रसोई या बाथरूम का नल खोलकर बहते हुए पानी में इस पैकेट को अच्छी तरह धो लें।

-अगर आपको जरूरी लगे तो आप इस पैकेट को साबुन से भी धो सकते हैं। हालांकि बहते हुए पानी में सही तरीके से पैकेट को धोकर बाद में हाथ साबुन से धो लेना पर्याप्त होता है।

जानें कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति से मिलने का सही समय और तरीका

-पैकेट धोने के बाद सबसे पहले अपने हाथ धुलें और फिर इस पैकेट को साफ कैंची की सहायता से काटकर किसी बर्तन में दूध निकालें। इस बात का ध्यान रखें कि दूध को बर्तन में पलटते समय पैकेट पर लगा पानी दूध में नहीं गिरना चाहिए। इस स्थिति से बचने के लिए आप दूध पलटने से पहले इस पैकेट को कपड़े पोछ सकते हैं।

NBT

बाजार से दूध लाते वक्त बरतें ये सावधानी

दूध को पकाकर ही उपयोग करें

– पैकेट में आनेवाला दूध प्रॉसेस्ड मिल्क होता है। आप इसे बिना पकाए भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यह सामान्य दिनों में ही बेहतर है। आज के समय में कोरोना के खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि आप दूध को अच्छी तरह से पकाने के बाद ही उसका उपयोग करें।

-ऐसा इसलिए नहीं कह रहे हैं कि दूध में कोई संक्रमण है बल्कि बाजार से दूध लाने से लेकर गिलास में दूध करके पीने की प्रक्रिया के बीच कहीं भी दूध कोरोना ड्रॉपलेट्स के संपर्क में ना आए और इससे आगे दिक्कत ना हो। इसलिए अपनी तरफ से सतर्कता बरतना जरूरी है। अगर आप हाइजीन को लेकर पूरी तरह श्योर हैं तो पैकेट में आए दूध को सीधे उपयोग भी कर सकते हैं।

Covid-19 In India: भारत में कोरोना का आंकड़ा 10 लाख पार, WHO ने दिए संभलने के टिप्स




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here