मध्य प्रदेश में गजब गदर : नेहा और अनामिका के गानों से राजनीति गर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore)और अनामिका जैन अंबर (Anamika Jain Amber) आमने सामने हैं। नेहा ने शिवराज सरकार पर लांछन लगाए हैं तो वहीं, अब अनामिका ने अब इस गीत का जवाब भी गाना गाकर ही दिया जा रहा है। नेहा के गाने पर पटवार करने अनामिका जैन अंबर ने ‘मामा मैजिक करत है’ (Mama Magic Karat Hai) रिलीज कर दिया है। नेहा ने अपने गाने में सरकार की कमियां गिनाई है, तो अनामिका ने सरकार की तारीफ के पुल बांधे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/07/1-1.mp4
neha singh rathore bhojpuri singer

साल 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों ही भोजपुरी गायिकाओं अपने-अपने गाने लांच किए थे। नेहा ने ‘यूपी में काबा’ (UP Me Kaba) लांच करके भाजपा सरकार की कमियां गिनाई थीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया था। इसी के जवाब में अनामिका ने अपना गीत ‘यूपी में बाबा’ (UP Me Baba) लांच किया था। इस गीत के जरिए अनामिका ने योगी सरकार की उपलब्धियों की तारीफ की थी। दोनों ही गीतों में गायिकाओं ने एक-दूसरे पर जबरदस्त तरीके से कटाक्ष किया था। इसके बाद मार्च 2023 में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई थी। तब भी नेहा राठौर ने अपने गीत के जरिए योगी सरकार की खिंचाई की थी। बुलडोजर चलाने की आलोचना की थी। नेहा राठौर कि इस गाने की जवाब में अनामिका जैन अंबर ने भी अपना गाना लांच किया था।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/07/2-1.mp4
anamika jain amber bundeli singer

अनामिका ने अपने गाने के जरिए बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहराया था। कई बार टीवी शो और साहित्य के मंच पर भी दोनों गायिकाएं आपस में भिड़ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीति में नेहा राठौर और अनामिका जैन अंबर आमने-सामने हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में जहां पर नेहा राठौर विपक्षी नेताओं के साथ में खड़ी हुई दिखाई देती हैं तो अनामिका जैन अंबर भी भाजपा सरकार के पक्ष में प्रचार करती हुई दिखाई दे रही हैं। नेहा सिंह राठौर ने फिर ‘एमपी में काबा’ की बात की है तो अनामिका जैन अंबर ने ‘मामा मैजिक करत है’ की ताल छेड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here