मड़ला घाटी में कट्टा अड़ाकर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

मड़ला घाटी में कट्टा अड़ाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने महज 4 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। लूटी गई कार बरामद कर ली गई है, जबकि 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 2 फरार हैं। फरियादी पवन कुमार शिवहरे निवासी झांसी (उ.प्र.) अपनी स्विफ्ट डिजायर कार UP14DX6171 किराये पर चलाते हैं। 23 नवंबर को सुबह 5 बजे झांसी रेलवे स्टेशन से 4 अज्ञात व्यक्ति यात्री बनकर बागेश्वर धाम व मैहर घूमने के लिए कार में बैठे। वापसी में शाम करीब 7:30 बजे मड़ला घाटी स्थित खिल चौकी पुलिया के पास एक आरोपी ने चालक पर कट्टा अड़ा दिया और दूसरे ने पेट में घूंसे मारे। इसके बाद आरोपी 2,500 रुपये नगद, मोटोरोला मोबाइल व कार लूटकर पन्ना की ओर भाग गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मड़ला में अपराध क्र. 57/2026 धारा 309(6), 311, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।एसपी सव्यसाची सराफ के निर्देश पर एएसपी वंदना चौहान के मार्गदर्शन व एसडीओपी आनंद तिवारी के नेतृत्व में जिले में नाकाबंदी की गई। थाना शाहनगर पुलिस ने अस्पताल चौराहा पर चेकिंग के दौरान लूटी गई कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक बैरिकेड तोड़कर कटनी की ओर भागा। पुलिस ने पीछा कर कचौरी मोड़ के पास घेराबंदी की। रामराजा प्लांट के आगे कार अनियंत्रित होकर खेत की तारबाड़ी से टकरा गई।मौके से 2 आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई कार व 1,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।जिसमें एक लोगों कोअनूप सिंह निवासी बाँदा (उ.प्र.)एक विधि विरुद्ध बालक कार्यवाही की गई वही हिमांशु उर्फ शुभम सिंह ठाकुर निवासी बाँदाराघव गौतम उर्फ आर्य गौतम निवासी तेन्दुरा, थाना विसण्डा, जिला बाँदामुख्य आरोपी राघव गौतम के विरुद्ध थाना विसण्डा व बाँदा में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 7 गंभीर प्रकरण पहले से दर्ज हैं।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में अन्य लूट की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

blob:https://www.no2politics.com/08112527-ab47-4371-acdb-492413e246c4

बाइट – सव्यसाची सराफ पुलिस अधीक्षक पन्ना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here