Gauahar Khan baby shower photos, गौहर खान ने बेबी शावर में पहनी बेहद प्यारी ड्रेस, पत्नी को ऐसे देख पति जैद ने यूं लुटाया प्यार – gauahar khan wears colourful dress for her baby shower hubby zaid darbar expressed love

गौहर खान और जैद दरबार जल्द ही घर में नए मेंबर का वेलकम करेंगे। कुछ दिनों पहले ही इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की बात पर मुहर लगाई थी। बच्चे को दुनिया में लाने से पहले अदाकारा के लिए मुंबई में बेबी शावर का आयोजन किया गया। इसमें उनके फैमिली मेंबर्स से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त भी शामिल होते नजर आए। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान तो मां बनने जा रही गौहर ही खींच रही थीं। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह)

कलरफुल मैक्सी ड्रेस में लगीं प्यारी

कलरफुल मैक्सी ड्रेस में लगीं प्यारी

गौहर हमेशा से ही अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती रही हैं। ऐसे में ये तो एक्सपेक्टिड ही था कि बेबी शावर जैसे खास दिन के लिए भी वो कमाल के कपड़ों में ही नजर आएंगी और ऐसा हुआ भी। अदाकारा ने अपने लिए कलरफुल मैक्सी ड्रेस चुनी थी, जो उन्हें प्यारा लुक दे रही थी।

ढीली ड्रेस ने छिपाया बेबी बंप

ढीली ड्रेस ने छिपाया बेबी बंप

अदाकारा ने जो मैक्सी ड्रेस पहनी थी, उसमें वर्टिकल प्लीट्स के साथ ही लेयर्ड डीटेलिंग देखी जा सकती थी। इसके साथ ही इसमें हर टायर पर रफल्स जोड़े गए थे।

ड्रेस में डीसेंट नेकलाइन देते हुए स्लीव्स को अनीवन हेमलाइन के साथ स्टाइलिश लुक दिया गया था। साथ ही कोल्ड शोल्डर कट और फ्रंट की मॉक जैकेट डिजाइन भी उसमें स्टाइल का एडिशनल तड़का लगाते दिखे। ये सारी डीटेल्स मिलकर गौहर खान के बेबी बंप को काफी हद तक हाइड कर रही थीं।

गुलाबी गाल और मां बनने की खुशी

गुलाबी गाल और मां बनने की खुशी

गौहर के मेकअप को पार्टी टच देते हुए गालों को ब्लशर से ज्यादा हाइलाइट किया गया था। वहीं उनके लंबे बाल नीचे से कर्ल्स में स्टाइल थे। गौहर के लुक को गोल्डन स्लिप ऑन फ्लैट्स और कान में स्टाइलिश इयररिंग्स के साथ परफेक्ट फिनिश दिया गया था। वहीं उनके चेहरे पर दिखाई देती मां बनने की खुशी चेहरे पर अलग ही ग्लो ला रही थी।

पति ने लुटाया प्यार

पति ने लुटाया प्यार

एक ओर जहां बेबी शावर के दौरान पपराजी के लिए पोज देते हुए जैद अपनी पत्नी को सपोर्ट और प्राउड स्माइल देते नजर आए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी गौहर की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पत्नी पर प्यार लुटाते हुए लिखा ‘मॉमी बेबी शावर’ और फिर इसके साथ उन्होंने हार्ट आइज इमोजी भी बनाई। (तस्वीर: योगेन शाह, इंस्टाग्राम@zaid.darbar)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here