genelia dsouza glamorous look: दो बच्चों की मां और पूर्व सीएम की बहू जेनेलिया डिसूजा ने जब पहनी थी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस – genelia dsouza black dress look had left fans feeling mesmerized

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलिवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जिनके बीच की ऑसम केमिस्ट्री दूसरों को कपल गोल्स देती नजर आती है। शादी के बाद भले ही इस अदाकारा ने ऐक्टिंग को भी बाय-बाय कह दिया था, लेकिन ग्लैमर से उनका नाता अभी भी बरकरार है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला था, जब उन्होंने एक इवेंट के लिए खूबसूरत ब्लैक ड्रेस पहनी थी।

देशमुख परिवार कि इस बहू ने इवेंट के लिए फ्रॉक पैटर्न की ड्रेस चुनी थी। इसमें ऊपर पूरी तरह से शीयर मटीरियल था, जिस पर थ्रेड वर्क कर लाइनिंग डिजाइन बनाई गई थी। इसमें सीक्वंस भी स्टिच किए गए थे, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट को ऐड कर रहे थे।

NBT

जब जेनेलिया डिसूजा को भी रिपीट करना पड़ गया अपना तीन साल पुराना लहंगा, देखिए PHOTOS

ड्रेस में शीयर मटीरियल के अंदर सॉलिड ब्लैक फैब्रिक भी ऐड किया गया था। दोनों कपड़ों को ऊपर से बॉडीफिट और वेस्ट पर प्लीट्स डिजाइन में स्टिच किया गया था। यह ड्रेस को उसका परफेक्ट फॉल दे रहा था। इसमें राउंड नेकलाइन और फिटिड फुल स्लीव्स डिजाइन्स थीं, जिससे नेट बेस्ड आउटफिट होने पर भी यह ड्रेस किसी भी तरह से रिवीलिंग नहीं लग रही थी।

NBT

जेनेलिया ने अपने इस ग्लैमरस ऐंड एलिगेंट लुक के लिए मेकअप को न्यूड टोन रखा था और आईज को स्मोकी टच दिया था। वहीं उन्होंने अपने बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल किया था। बात करें फुटवेअर की, तो इस अदाकारा ने स्ट्रैप्ड हाई हील्स पहनी थीं, जो उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दे रही थीं।

रितेश देशमुख-जेनलिया डिसूजा से सीखें, शादी के बाद कैसे करें लाइफ को बैलेंस

NBT

अदाकारा के इन फोटोज को इंटरनेट पर भी जमकार तारीफें मिली थीं। फैन्स ने जेनेलिया के इस खूबसूरत लुक के लिए ढेरों कॉमेंट और लाइक्स दिए थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here