lifestyle genelia dsouza and riteish deshmukh stylish look in coolie number 1 wrap up party
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
पार्टी में बेहद हटकर लुक में शरीक हुए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बीच का प्यार और शानदार ट्यूनिंग से सभी वाकिफ हैं। यह कपल न सिर्फ रिलेशनशिप के मामले में कमाल है बल्कि फैशन के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है। इस बार तो दोनों ने ऐसा अवतार लिया कि देखने वाले हैरान रह गए तो फैन्स उनके मुरीद हो गए।
2/8
स्टार कपल का स्टाइलिश लुक

रितेश देशमुख और जेनेलिया फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की रैप अप पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही अपने यूजअल लुक से हटकर स्टाइल कैरी करते दिखे।
3/8
ब्लैक फेडिड जींस ऐंड ब्लू शर्ट

रितेश ने इस पार्टी के लिए ब्लैक फेडिड जींस चुनी थी, जिसे उन्होंने ब्लू फुल स्लीव्स शर्ट के साथ कैरी किया था।
4/8
लेदर बू्ट्स और काला चश्मा

ऐक्टर ने स्नीकर्स या फॉर्मल शूज की जगह लेदर बूट्स को चुना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक चश्मा भी लगाया था जिस पर वाइट डिजाइन बनी दिख रही थी।
5/8
बाल भी कर लिए सफेद

उन्होंने अपने आर्मी कट हेयर को वाइट कलर दे रखा था। रितेश को इससे पहले अपने लुक के साथ इतना एक्सपेरिमेंट करते पहले नहीं देखा गया।
6/8
शॉर्ट्स और शर्ट में दिखीं जेनेलिया

बात करें रितेश की स्टार वाइफ जेनेलिया की तो उन्होंने शॉर्ट्स ऐंड शर्ट पहनी थी।
7/8
चेकर्ड शॉर्ट्स और वाइट शर्ट

जेनेलिया ने कॉटन फैब्रिक के वाइट ऐंड ब्लैक चेकर्ड शॉर्ट्स पहने थे,जिसमें फ्रंट पॉकेट्स थीं। इसके साथ उन्होंने वाइट सी-थ्रू शर्ट पहनी थी, जिसके फ्रंट में गोल्डन जिप थी।
8/8
जेनेलिया लग रही थी ग्लैमरस

इस शर्ट ऐंड शॉर्ट्स लुक के साथ ऐक्ट्रेस ने हाई हील्स कैरी की थी। वहीं बालों को खुला रखते हुए काजल से आंखों को हाईलाइट किया था। वह इसमें काफी ग्लैमरस लग रही थीं। (फोटो साभार: योगेन शाह)
Source link

