- 2 अक्टूबर को रैली के समापन के बाद 5 अक्टूबर को प्रियंका धार के मोहनखेड़ा में जनसभा में होंगी शामिल
- आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी और मध्य प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज की ऑब्जर्वरों के साथ होगी बैठक
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने आक्रोश यात्रा (Aakrosh Yatra) निकालने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश के सभी संभागों में नेताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 16 से 20 सितंबर के बीच अलग-अलग संभागों से यात्रा निकलेगी। साथ ही नेताओं को संभाग वार कांग्रेस की तरफ से जिम्मेदारी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव को कमान दी गई है। 2 अक्टूबर को यात्रा का समापन होगा। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का मध्य प्रदेश दौरा रहेगा। 5 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनखेड़ा में विशाल जनसभा को प्रियंका संबोधित करेंगी। मोहनखेड़ा में जैन समाज का बड़ा धार्मिक स्थल है। आदिवासी इलाके सरदारपुर में प्रियंका सभा करेंगे। साल 2018 में धार जिले की कांग्रेस ने एक सीट छोड़कर 6 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं मंगलवार को सुबह 11 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऑब्जर्वरों की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश के इलेक्शन इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस बैठक के बाद शाम 6 बजे दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।


