German woman leaves 55 Crore for neighbors, Know the reason | Germany: महिला ने बदल दी पड़ोसी की किस्मत, दान में दे दिए 55 करोड़

नई दिल्लीः सेंट्रल जर्मनी में रह रहे एक समुदाय के निवासी रातों रात करोड़पति बन गए हैं. उन्हें अपने जीवन का इतना बड़ा तोहफा मिला है जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. मध्य जर्मनी के इन पड़ोसियों को 7.5 मिलियन की अप्रत्याशित संपत्ति हासिल हुई है. परिवार को यह संपत्ति किसी और ने नहीं बल्कि इनकी पड़ोसन ने दान में दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बेशुमार दौलत रेनैट वेडेल नाम की एक बुजुर्ग पड़ोसी की थी.

ये भी पढ़ें- विदेशी दखलअंदाजी ‘बर्दाश्त’ नहीं! Canada में होने वाले Covid-19 सम्मेलन में शामिल नहीं होगा भारत

2019 में हुई थी दान देने वाली महिला की मौत 
रेनैट वेडेल ने अपने पड़ोसी के नाम 7.5 मिलियन डॉलर यानि 55.35 करोड़ रुपए की संपत्ति कर दी है. रेनेट वेडेल 1975 के बाद से अपने पति अल्फ्रेड वेसल के साथ मध्य जर्मनी के वाइपरफेल्डेन (Weiperfelden) जिले के हेसे (Hesse) में रहती थीं. साल  2014 में अल्फ्रेड की मृत्यु हो गई और 2019 में 81 वर्ष की आयु में रेनैट ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. रेनैट का फ्रैंकफर्ट के एक नर्सिंग होम में साल 2016 से 2019 के लंब वक्त तक इलाज चला था. 

ये भी पढ़ें- कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से China के कोयला खदान में 18 मजूदरों की मौत

रेनैट की बहन थी उनकी संपत्ति की मूल वारिस 
रेनैट के पास बैंक बैलेंस, शेयर और कीमती सामान की एक वसीयत थी जिसकी असली वारिस उनकी बहन थी. लेकिन रेनैट की बहन की मौत उनसे पहले ही हो चुकी थी लिहाजा वेडेल की सारी चल-अचल संपत्ति पड़ोसियों के नाम कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 के अप्रैल में वाइपरफेल्डेन प्रशासन को यह जानकारी दी थी कि रेनैट अपने पीछे वसीयत छोड़ गई हैं, जिसमें बैंक बैलेंस, शेयर्स और बेशकीमती संपत्ति के दान का ब्यौरा शामिल है. स्थानीय मीडिया आउटलेट हेसेनचाउ ने बताया कि रेनैट की बहन जो उनके मूल उत्तराधिकारी थी जिसकी उनसे पहले ही मृत्यु हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Pakistan: खुद को मरा साबित करके बीमा कंपनी से लिया करोड़ों का क्लेम, घूमती रही विदेश, 9 साल बाद खुलासा

सेंट्रल जर्मनी के हेसे में होगा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण
नगरपालिका को वाइपरफेल्डेन में एक संपत्ति भी मिली, जिसे शुरू में एक विरासत के रूप में छोड़ दिया गया था लेकिन घर और कैंपस के रखरखाव की वजह प्रारंभिक उत्तराधिकारी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को पूरा करेंगे और एक कम्युनिटी सेंटर का विकास करेंगे और दंपत्ति को श्रद्धांजलि देंगे.

LIVE TV

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here