गिलोय के फायदों को अगर विशेषज्ञ की नजरिए से देखें तो उनके मुताबिक यह 100 समस्याओं की एक दवा है। गिलोय के सेवन से आपकी पाचन शक्ति, फेफड़ों की कार्यक्षमता तो बेहतर करता ही है। साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यही कारण है की साल 2020 में कोरोना के दौरान गिलोय ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिसके बारे में लोग नहीं जानते।
गिलोय पर यूएस की अनुमति लेकिन

गिलोय के फायदों को लेकर ना केवल आयुर्वेद बल्कि विज्ञान भी इसकी गाथा गाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में यूएस फूड एंड ड्रग विभाग ने भी गिलोय के सेवन करने की सलाह दी थी। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ गिलोय के तने और जड़ो के इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जबकि बाजार में गिलोय कैप्सूल, जूस और पाउडर के रूप में मौजूद है। आप इनमें से किसी का भी सेवन विशेषज्ञ की सलाह पर कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ ऐसे नुकसान हैं जिन्हे जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।
मधुमेह के मरीजों को सलाह

गिलोय मधुमेह के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल गिलोय खून में मौजूद शुगर लेवल को कम करने का काम करता है। ऐसे में अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो यह आपके रक्त में शुगर को बहुत ज्यादा नीचे पंहुचा सकता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइकेमिया कहा जाता है। इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह पर गिलोय का सेवन करें।
पाचन शक्ति को फायदा भी नुकसान भी

गिलोय को यूं तो पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सबसे जबरदस्त माना जाता है। लेकिन कई मामलों में यह कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं, और आपको मल से संबंधित या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने लगे। तब आप डॉक्टर को जरूर बताएं।
इम्यून सिस्टम पर पड़ता है असर

गिलोय के सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। लेकिन कई बार यह आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर आपके लिए अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसलिए गिलोय के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
stomach sound

गर्भावस्था में क्या है सही

गर्भावस्था के दौरान यह नुकसानदायक है या नहीं। यह अब तक पता नहीं चला है। लेकिन डॉक्टर और विशेषज्ञ गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से बचने की सलाह देते दिखाई देते हैं।
सर्जरी से पहले बंद करें गिलोय

सर्जरी कराने से पहले गिलोय का सेवन खतरनाक हो सकता है। दरअसल सर्जरी के दौरान यह जरूरी है कि आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहे। लेकिन गिलोय आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सर्जरी से पहले इसका सेवन बंद कर दें। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर ही इसे फिर से शुरू करें।
गिलोय की तय मात्रा कितनी

गिलोय के सेवन करने वाले अक्सर इसकी तय मात्रा को लेकर थोड़े चिंतित रहते हैं। हालांकि कैप्सूल और पाउडर के पैकेट या बॉक्स पर आपको तय मात्रा दी गई होती है। लेकिन अगर आप असल मायने में गिलोय का सेवन करना चाहते हैं तो केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Source link


