गोवा सरकार ने लॉकडाउन 3.0 के लागू होने के बाद कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा को रोक दिया था. राज्य में कोरोना के हालात नियंत्रण में आने के बाद गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने राज्य सरकार से परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी थी. अब गोवा ग्रीन जोन में है और अभी तक यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी नहीं हैं.
ऐसे में राज्य सरकार ने गोवा बोर्ड को परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है. कोरोना वायरस के कारण स्थगित 12वीं (HSSC) की परीक्षा 20 मई और 10वीं (SSC) की परीक्षा 21 मई से आयोजित की जाएगी.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
यह निर्णय केवल राज्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के लिए लागू है. CBSE या CISCE से संबद्ध स्कूलों के लिए यह नियम लागू नहीं होता है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने पहले ही बता दिया है सीबीएसई कक्षा 10वीं की बची हुई परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा. सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट सेंटरों के लिए आयोजित की जाएगी. वहीं कक्षा 12वीं की 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आपको बता दें, इनमें उन 29 विषयों की परीक्षा होगी जो कॉलेज में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
आपको बता दें, कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है. लेकिन गोवा देश का ऐसा राज्य बन गया है जो कोरोना संक्रमण से मुक्त है. राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा जो दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, वे गोवा में भी लागू होंगे.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
यहां पर कुछ दुकानों को भी खोलने की इजाजत दी गई है. ये दुकानें सुबह 7 बजे से शाम तक ही खुल सकती हैं. सैलून खुलने से लोग बहुत खुश हैं. लोगों ने कहा- अब काम मिलेगा तो कुछ पैसे कमा लेंगे. सैलून जनता कर्फ्यू के दिन से ही बंद था. पणजी मछली बाजार को भी खोल दिया गया है लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी के साथ या नियमों का पालन किया जा रहा है.

