Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

इस बात में कोई शक नहीं है कि घर से बाहर खरीदारी के लिए जाते समय या हर दिन ऑफिस के लिए निकलते समय आप मास्क (Mask) का उपयोग करते हैं और हैंडसैनिटाइजर (Hand sanitizer) भी साथ रखते हैं। इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। क्योंकि कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से बचने के लिए ये आसान लेकिन आधारभूत जरूरतें हैं। लेकिन इसके साथ ही अपने शरीर को संक्रमण फ्री (Infection Free) रखने के लिए आपको तीन बेहद आसान काम अपने रुटीन में और शामिल कर लेने चाहिए, जो इस प्रकार हैं…
गर्म पानी का सेवन
-आप जब भी कहीं बाहर जाएं तो वहां जाकर सबसे पहले गर्म पानी पिएं। इसके लिए आप अपने साथ गर्म पानी की बोतल बैग में रख सकते हैं। इससे यह लाभ होगा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने या भीड़ भरे एरिया से निकलने के दौरान यदि वायरस की कुछ मात्रा आपके शरीर में प्रवेश कर भी गई होगी तो वह गर्म पानी से खत्म हो जाएगी।
शरीर में पानी की कमी ना होने दें
-यहां हमारा आशय पानी की उस मात्रा से है, जिसे आप दिनभर में कंज्यूम करते हैं। यदि हर दिन आप अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीते हैं तो आपके शरीर में यह कोरोना संक्रमण का वायरस पनप ही नहीं पाएगा।
कोरोना से बचने के लिए पिएं गर्म पानी
-आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों रूस के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस बात की जानकारी एक शोध के बाद दी कि यदि आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में उस पानी का सेवन करते हैं, जो सामान्य तापमान पर रखा गया हो तो ऐसा पानी आपके शरीर में प्रवेश करनेवाले कोरोना वायरस को 24 घंटे के अंदर ही 93 प्रतिशत तक मार देता है। इस शोध से जुड़ी यह पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
गोल्डन मिल्क का सेवन करें
-आमतौर पर बारिश के दिनों में दूध के सेवन के लिए मना किया जाता है। साथ ही गर्मी और उमस के मौसम में हल्दीवाले दूध के सेवन की सलाह भी सामान्यतौर पर नहीं दी जाती है। लेकिन इस बार की बरसात का मौसम अन्य किसी भी साल से अलग है। क्योंकि इस बार कोरोना का कहर पूरी मानव जाति झेल रही है।
-इसलिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आप दिन में एक बार हर रोज हल्दी युक्त दूध का सेवन करें। इसी दूध को गोल्डन-मिल्क कहा जाता है। क्योंकि हल्दी मिलाने के बाद दूध का रंग सोने जैसा सुनहरा दिखने लगता है।
हल्दीवाला दूध बचाता है कोरोना संक्रमण से
-यह दूध आपके शरीर में प्रवेश कर चुके वायरस को खत्म करने के साथ ही, उस डैमेज को भी फिल करता है, जो इस वायरस के कारण आपके शरीर में हुआ होता है। जैसे,
-फेफड़ों में सूजन आना,
-गले में खराश होना
-खांसी की समस्या
-सीने में जकड़न
-सिर में दर्द और
-शारीरिक थकान आदि को दूर करने का काम करता है। नियमित रूप से दिन में बार इसका सेवन करके आपका पूरा परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रह सकता है।
Source link


