खुशखबरी! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹58.5 सस्ता, लगातार चौथे महीने मिली राहत

नई दिल्ली – जुलाई महीने के पहले ही दिन उपभोक्ताओं को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

आज, 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹58.5 की कमी की गई है। इस कटौती के बाद, दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1665 में उपलब्ध होगा।

हालांकि, यह राहत केवल कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती रेस्टोरेंट, होटल और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here