अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में आज मिले सिर्फ 23 कोरोना मरीज, कल मिले थे 129 पॉजिटिव

आज हुई दो मरीजों की मौत, प्रदेश में कुल 660 सक्रिय मरीज

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ कोरोना मरीज मिलने के बाद शनिवार को राहतभरी खबर आई है। छत्तीसगढ़ में आज अभी तक सिर्फ 23 नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 129 नए पॉजिटिव पाए गए थे।

नए कोविड-19 पॉजिटिव के मामले में अनलॉक-1 में रोज नया रिकॉर्ड बना रहा छत्तीसगढ़ आज राहत की सांस ले रहा है। राज्य में आज 23 नए मरीज पाए गए हैं।

लेकिन नए मरीजों की संख्या घटने के साथ ही आज दो कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें से एक जगदलपुर का था और दूसरा बिलासपुर का। दोनों मरीज एम्स रायपुर में भर्ती थे। जगदलपुर वाली महिला ल्यूकोरिया से पीड़ित थी तो बिलासपुर का मरीज HIV पॉजिटिव था। राज्य में कोरोना से कुल 4 मौतें हो चुकी हैं।

आज मिले नए मरीजों में बलौदाबाजार से 14,रायपुर से 4,कोरबा से 3, कांकेर और सूरजपुर से 1-1 कोविड पॉजिटिव है। इन 23 को मिला कर प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 660 हो गई है।

22 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में आज 22 कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 259 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here