सरकारी नौकरी : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती


नई दिल्ली, ब्यूरो। सरकारी भर्ती निकली है, जल्द से जल्द आवेदन करें। दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के भारती कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bharaticollege.du.ac.in के जरिए 17 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

कॉमर्स : 6 पद

कंप्यूटर साइंस : 5 पद

अर्थशास्त्र : 5 पद

इंग्लिश : 9 पद

पर्यावरण अध्ययन : 2 पद

हिंदी : 12 पद

इतिहास : 5 पद

राजनीति विज्ञान : 8 पद

पंजाबी : 1 पद

संस्कृत : 6 पद

एफसीडब्ल्यू / एचडीएफई : 2 पद

संगीत : 1 पद

कुल पदों की संख्या : 62

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास होना जरूरी है।

अप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग : 500 रुपए

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : कोई फीस नहीं देना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bharaticollege.du.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए News & Bulletin सेक्शन में जाएं।
अब प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here