Government will consider starting international flight after countries relaxation Puri – देशों के ढील देने के बाद सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर विचार करेगी : पुरी

देशों के ढील देने के बाद सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर विचार करेगी : पुरी

हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को प्रवेश देने संबंधी नियमों में ढील दिये जाने के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के बारे में फैसला लेगा. नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को यह जानकारी दी. कोरोना वायरस महामारी के दौरान जापान और सिंगापुर जैसे देशों ने विदेशियों के प्रवेश पर महत्वपूर्ण पाबंदी लगाई है.

यह भी पढ़ें

पुरी ने ट्विटर पर कहा, “जैसे ही देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को अपने यहां प्रवेश देने के नियमों में ढील दी जाएगी नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बहाल करने के बारे में फैसला किया जाएगा. गंतव्य देशों को आने वाली उड़ानों को मंजूरी देने के लिये तैयार होना चाहिए.” भारत में 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया गया था. इससे पहले करीब दो महीने तक कोरोना वायरस को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण उड़ानों पर पाबंदी थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here