इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस, MSME और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य फोकस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के व्यापक विकास पर है। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही आर्थिक प्रगति की नींव है।

वित्त मंत्री ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही वाटरवेज और हाईवेज के विकास के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है, जिससे परिवहन व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स को गति मिलेगी।उन्होंने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य इस पहल में आगे आना चाहते हैं, उनका स्वागत है।वित्त मंत्री ने यह भी जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन सुनिश्चित करना है, ताकि आर्थिक वृद्धि का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here