बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में आयोजित 7वें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव के अंतर्गत 14 फरवरी को 300 कन्याओं के लिए हल्दी एवं मेहंदी कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। देश-दुनिया से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने पहुँचे।मेहंदी समारोह में सांसद मनोज तिवारी अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं के साथ दोनों हाथों में मेहंदी लगवाई और गीत-संगीत के बीच कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा, अयोध्या के महंत राजू दास, संत बालक योगेश्वर दास सहित देशभर से आए कई साधु-संत उपस्थित रहे। सभी संतों ने कन्याओं के साथ हल्दी और मेहंदी लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।गौरतलब है कि 13 फरवरी को महोत्सव के प्रथम दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे और संतों व जनप्रतिनिधियों के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया था।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 300 निर्धन एवं जरूरतमंद बेटियों के विवाह का आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर धाम में आयोजित यह 7वाँ सामूहिक विवाह महोत्सव सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार का अद्भुत उदाहरण बनता जा रहा है।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Madhya Pradesh
- Nation
- Social Viral
- The World
- views and opinions
- मंडली


