चित्रकूट में ₹81.17 करोड़ के गुप्त गोदावरी फोरलेन मार्ग का भूमिपूजन, ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में बनेगा वनवासी राम लोक

चित्रकूट। दीपोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में ₹81.17 करोड़ की लागत से बनने वाले गुप्त गोदावरी फोरलेन मार्ग का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए।मुख्यमंत्री ने पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर दीपदान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने पर्वों को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान बताते हुए दीपोत्सव के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here