ग्वालियर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे CM मोहन यादव, जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस से होगा इलाज

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के समीप हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ितों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।मुख्यमंत्री के मुताबिक, अधिकांश घायलों की स्थिति ठीक है, जबकि एक-दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है।गौरतलब है कि बीती रात हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इनमें पांच घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी। फिलहाल जयारोग्य अस्पताल में हादसे के सात घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मृतकों के परिजनों से मिलने उनके निवास के लिए रवाना हुए।

बाइट: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here