ग्वालियर: वनखंडी मंदिर के महंत पर जानलेवा हमला, कार और नकदी लूट ले गए बदमाश

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक मंदिर के महंत को भी अपना निशाना बना लिया। घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित वनखंडी आश्रम के महंत शिवानंद गिरी पर गुरुवार रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बदमाश उनकी कार, लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब महंत शिवानंद गिरी अपने कुछ शिष्यों के साथ मंदिर के बाहर बैठे थे। बाइक पर आए तीन युवकों ने उनसे अपनी भैंस गुम होने की बात कही और मंदिर के आसपास भैंस ढूंढने लगे। इसी दौरान महंत से बातचीत करते हुए उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक बदमाश ने पास रखी लोहे की रॉड से महंत के सिर पर हमला कर दिया, जबकि दूसरे ने उन पर लाठी से वार किया। इस बीच, तीसरा बदमाश महंत के पास रखी नगदी, लैपटॉप, कार और अन्य सामग्री लेकर फरार हो गया।

हमले में महंत शिवानंद गिरी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि महंत के अनुसार पुलिस को पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी हुई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आश्रम के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1001008379.mp4

बाइट – शिवानंद गिरी (घायल महंत)

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1001008353.mp4

बाइट – रॉबिन जैन (डीएसपी हेडक्वार्टर ग्वालियर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here