ग्वालियर: 5 साल की मासूम से पड़ोसी ने की हैवानियत, चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म; आरोपी रिंकू गिरफ्तार

ग्वालियर ब्रेकिंग:ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी रिंकू ने चॉकलेट देने के बहाने शैतानी करतूत को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ गलत हरकत की।

यह घटना बीती शाम सचिन तेंदुलकर रोड स्थित डीबी सिटी कॉलोनी में हुई।मामले का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो बच्ची आरोपी रिंकू के घर में रोती-बिलखती मिली। बच्ची से बात करने पर उसने अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई।तत्काल परिजन बच्ची को लेकर सिरोल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। शहर से भागने की फिराक में था आरोपी, जिसे बिरला नगर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। आरोपी पेशे से मजदूर है।वर्तमान में, पकड़े गए आरोपी रिंकू से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मजबूत अभियोजन तैयार करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

बाइट- रॉबिन जैन, डीएसपी हेडक्वार्टर, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here