पुरानी रंजिश पर जीजा साले पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर किया घायल,इलाज जारी।

जानकारी के अनुसार मुरैना शहर की टंच रोड इस्लामपुरा निवासी 36 वर्षीय संतोष राठौर पुत्र रामसिंह राठौर पीपल वाली माता मंदिर के पास स्थित शीतल मेडिकल के बगल से कवाडे की दुकान संचालित करता है और आरोपी परमल जाटव भी सामने कवाडे का ही काम करता है।दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते आज जब संतोष दुकान खोलने पहुंचा तो परिमल जाटव ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर सरिया से हमला बोल दिया। शोर सुनकर संतोष का बहनोई राम लखन राठौर पुत्र गिरवर लाल राठौर 55 वर्ष उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे पर भी हमला बोल दिया और दोनों लोगों को गंभीर घायल कर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here