केजरीवाल को कैलाश विजयवर्गीय की अनूठी बधाई; बोले मदरसों और स्कूल में हो हनुमान चालीसा का पाठ – Kailash Vijayvargiya’s unique congratulations to Kejriwal; Hanuman Chalisa recited in madrasas & school’s

दिल्ली में फिर भारी बहुमत से चुनाव जीते AAP के अरविंद केजरीवाल को BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में बधाई दी है। विजयवर्गीय ने कहा कि
ArvindKejriwal जी को जीत की बधाई !

निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।
बजरंगबली की कृपा से अब ‘दिल्लीवासी’ बच्चे क्यों वंचित रहें?
दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपने काम के साथ हनुमान जी को भी सामने रखा था। वे इस चुनाव में बड़े हनुमान भक्त बन कर उभरे हैं। हनुमान चालीसा पाठ के साथ मतदान से पहले और चुनाव जीतने के बाद हनुमान मंदिर जाकर केजरीवाल ने इस मामले में उन पर निशाना साधने वालों को जवाब दिया था। विजवर्गीय ने हनुमानजी के बहाने केजरीवाल की हनुमान भक्ति पर निशाना लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here